फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी पर फायर झोंका, बाल-बाल बचा

Thu, 02 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल की फैक्ट्री इंडो हर्बल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि दिन की ड्यूटी  कटवाने के शक में अपने साथी को जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिडकुल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि विष्णुलोक कालोनी निवासी शहजाद पुत्र शराफत अली सिडकुल  क्षेत्र में इन्डो हर्बल फैक्ट्री में काम करता है। इसी फैक्ट्री में  प्रतीक पुत्र कैलाश निवासी लखीमपुर खिरी यूपी हाल निवासी ग्राम रावली महदूद भी काम करता है। प्रतीक की सुबह की ड्यूटी चल रही थी। इस बीच उसकी ड्यूटी रात्रि में कर दी गई।

प्रतीक को शक था कि उसकी ड्यूटी शहजाद ने बदलवायी है। पहले उसने उसे ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन दोनों में गाली गलौच हुई और दोपहर बाद छुट्टी होने पर प्रतीक ने शहजाद को मारने की नीयत से पहले से लैस तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली शहजाद को नहीं लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। शहजाद ने सिडकुल पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शहजाद की  शिकायत पर प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो जिंदा कारतूस एवं तमंचा बरामद भी किया गया। सीओ सदर  राजेश भट्ट ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें