फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की रेलवे सीआईबी का छापा, एक पकड़ा

Mon, 18 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट ब्लैक किए जाने के मामले में रेलवे की सीआईबी (सेंट्रल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो)मुंबई ने छापा मारा है। सीआईबी की टीम ने एक कोरियर संचालक को हिरासत में लिया है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। इसके अलावा रेलवे के कुछ कर्मियों से भी सीआईबी ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

 
टिकट ब्लैक किए जाने को लेकर सीआईबी मुंबई जांच पड़ताल कर रही है। इसी मामले में रेलवे सीआईबी की टीम ने रुड़की में कुछ स्थानों पर छापे मारे। छापे के दौरान टीम ने कई लोगों से पूछताछ की। साथ ही एक कोरियर संचालक को हिरासत में लिया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक रेलवे कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। इस मामले में को लेकर रेलवे कर्मचारियों में तमाम तरह की चर्चाएं रही।

बताया जा रहा है कि टिकट ब्लैक किए जाने के मामले में रेलवे के कुछ कर्मचारी भी संदेह के घेरे में है। उनसे भी पूछताछ हुई है।  रेलवे अधिकारी इस से मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें