फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले की पैरवी करने पहुंचे कांग्रेसी-भाजपाई उलझे

Tue, 24 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। जीजा-साले के बीच हुए विवाद में पैरवी को पहुंचे कांग्रेसी-भाजपाई आपस में उलझ गए। लेकिन जब दोनों दलों के कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तो पुलिस ने सभी को मौके से चलता कर जीजा-साले का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना भेल सेक्टर दो के पास शुभम कॉम्पलेक्स की है। पास के जगदीश नगर में प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर चंद्र वर्मा एवं उनका साला संजय वर्मा रहते हैं। शुभम कॉम्पलेक्स में संजय की संजय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है और जीजा का भी सटा हुआ प्रॉपर्टी का कार्यालय है। जीजा-साले में पहले से मनमुटाव चला आ रहा है। मंगलवार सुबह जीजा-साले में मारपीट हो गई। भीड़ जुटने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। पीछे-पीछे ईश्वर चंद्र वर्मा की पत्नी भी पहुंच गई। भाई के साथ खड़ी दिखाई दी पत्नी ने पति को खरी खरी सुनाई। उधर, पति अपने साले एवं पत्नी पर भड़ास निकालता रहा। हंगामा न थमने पर पुलिस ने जीजा-साले को जेल में डाल दिया। कुछ ही देर में साले के पक्ष में पार्षद रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, विक्की तनेजा पहुंचे। जीजा के पक्ष में आशीष चौधरी, रविकांत मलिक, गोल्डी पहुंचे। एक-दूसरे समर्थक का पक्ष लेकर कांग्रेसी-भाजपाई आपस में उलझ गए। जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो पुलिस ने दोनों पार्टियों के लोगों को कोतवाली से चलता किया। उसके बाद जीजा-साले का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पहले भी महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें