फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगने पर दारोगा को पीटा

Wed, 03 Jun 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर इमलीखेड़ा गांव के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार में सवार तीन युवकों ने एक दारोगा के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। घटना के संबंध में रिपोर्ट नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे  हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार को रोकने के लिए इमलीखेड़ा गांव के पास खड़े एक दारोगा ने हाथ दिया।  कार में से उतरे तीन युवकों से कुछ देर तक तो दारोगा की बात होती रही लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते युवकों ने दारोगा के साथ मारपीट शुरु कर दी और फरार हो गए। बताया गया कि दारोगा उनसे लिफ्ट मांग रहा था इसी बात पर विवाद हो गया। दारोगा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


इमलीखेड़ा चौकी पुलिस ने बताया कि सूचना तो मिली थी लेकिन कोई तहरीर नहीं आने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं अधिकारियों ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें