भगवानपुर के अलावलपुर गांव निवासी युवती बस से रुड़की जाते हुए गणेशपुर पुल पर बस धीमी होते ही बस से उतर गई और उतर कर नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार अलावलपुर गांव निवासी एक युवती सोमवार को बस से रुड़की आ रही थी।
दोपहर के समय जैसे ही बस गणेशपुर पुल के पास जाम के चलते धीमी हुई तो युवती बस से उतर गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।
बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने नहर में छलांग लगाई थी। बस के पीछे युवती का भाई भी बाइक से आ रहा था। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक लोगों की भारी भीड़ रही।