फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..महिला को सम्मोहित कर उड़ाई चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। मध्य हरिद्वार क्षेत्र की एक महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की गोविंदपुरी कालोनी में लव कुमार खन्ना परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी मधु खन्ना को किसी कार्य से ज्वालापुर जाना था। वह घर के पास से ही मुख्य मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा में सवार हो गईं। ऑटो रिक्शा में तीन चार महिलाएं एवं एक बच्चा पहले से ही सवार थे। आर्यनगर चौक पर पहुंचने पर मधु खन्ना एकाएक होश में आईं तो देखा कि उनके गले से करीब 26 ग्राम की सोने की चेन गायब थी। उन्होंने जब ऑटो रिक्शा चालक से पूछा तो वह बोला कि महिलाएं प्रेमनगर आश्रम के पास ही उतर गई थीं।
मधु खन्ना दो दिन तक तो चुप रहीं। गुमसुम होने पर जब परिजनों ने उनसे बातचीत की तब उन्होंने आपबीती बताई।
परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची मधु खन्ना ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। महिला ने सम्मोहित कर चेन ठगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें