फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दंपति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने दंपति पर अवैध संबंधों के चलते बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के रोजना कलां का अर्जुन हरिद्वार की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। बीते वर्ष अगस्त में उसका शव खन्ना नगर स्थित कंपनी के दफ्तर पर लटका मिला था। मोबाइल में प्रेमिका की कई मिस कॉल दिखाई दी। इस पर पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला समझकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने कोर्ट की शरण ली और भगवानपुर के दंपती पर हत्या का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक के भाई आर्यन निवासी रोहना कलां गुजफ्फरनगर की ओर से रीता और उसके पति बिरम निवासी गांव नेतपुर भगवानपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाल मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि कोर्ट के आदश्ेा में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें