फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सएसपी की कार्रवाई, कई लाख के टायर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने लाखों के टायर कराए जब्त
विज्ञापन

- सड़क पर रखकर किया था अतिक्रमण
- दो दुकान स्वामियों के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने रेल पुलिस चौकी से फलांग भर की दूरी पर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए टायर की दो दुकानों के स्वामियों को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने कई लाख के टायरों को जब्त कर लिया। दुकान स्वामियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम ज्वालापुर कोतवाली की ओर से आ रहे एसएसपी ने रेल चौकी से आगे पहुंचते ही नजारा देखकर अपना वाहन रुकवा लिया। दो दुकानों के आगे सड़क पर टायर रखे थे। एसएसपी ने दुकान स्वामियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने फिर ज्वालापुर पुलिस को टायर कब्जे में लेने के निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस को दुकानदारों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि अपोलो टायर दुकान के स्वामी इंद्रजीत सिंह और एमआरएफ टायर दुकान के स्वामी करणप्रीत सिंह के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें