फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, महिला समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। दो दिन पूर्व हुई बहन की शादी के बाद उसे ससुराल से लाने को तैयार लोगों के साथ गांव के दबंगों ने गली गलौच करते हुए हमला कर दिया। इससे महिला सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। मारपीट होने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। झगडे़ की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में दो दिन पूर्व शहीद की बेटी की शादी हुई थी। रविवार की सुबह परिवार के लोग उसकी विदाई कराने के लिए उसकी ससुराल जाने की तैयारी में खड़े थे। तभी एक छोटी बच्ची बीच रास्ते में खेल रही थी। बताया गया कि रुस्तम खान और उसके साथी गाड़ी से निकले और बच्ची को बीच रास्ते में देखकर गली गलौच करने लगे। शहीद ने विरोध किया तो उन लोगों ने डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में शहीद के परिवार की महिला सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सत्तार पुत्र निन्ना, जाहिद पुत्र जब्बार, परवेज पुत्र शहीद, फरहान पुत्र मोकिन, तोहिद पुत्र शहीद समेत दर्जनभर घायलों को भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी पथरी आशुतोष चौहान ने बताया कि दोनों की पुरानी रंजिश है। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें