फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की रकम ठग चुका मौलवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। झाड़ फूंक के नाम पर बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले मौलवी राशिद सूफी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो भाई हत्थे नहीं चढ़ सके है।
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद के आसिफनगर मोदीनगर के रहने वाले हरिशंकर ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी मां इंद्रबाला की तबियत ठीक नहीं रहती थी। पिछले वर्ष उसने टीवी पर मौलवी सूफी राशिद का विज्ञापन देखकर संपर्क साधा था। वह अपनी मां इंद्रबाला के इलाज के लिए यहां अंसारी मार्केट में बने मौलवी के कार्यालय पर पहुंचा था। आरोप था कि इलाज के नाम पर मौलवी ने एक लाख की रकम ले ली थी लेकिन उसकी मां की तबियत ठीक नहीं हुई। आरोप था कि मौलवी ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी और रकम वापस मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मौलवी उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मौलवी राशिद सूफी निवासी शक्ति नगर पथरी पावर हाउस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके भाइयों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें