फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता पर पांच लाख की चौथ मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ओम बॉयो कालेज के स्वामी मुनीश सैनी के पिता बलवीर सिंह सैनी ने कांग्रेसी नेता धर्मवीर सिंह सैनी के खिलाफ पांच लाख की चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कांग्रेसी नेता के खिलाफ चौथ मांगने का दूसरा मुकदमा दर्ज कराया गया है। कनखल पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के रहने वाले बलवीर सिंह सैनी के बेटे मुनीश सैनी का बहादराबाद क्षेत्र में शिक्षण संस्थान है। बुजुर्ग ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने बेटे के घर से लौट रहे थे तब सिंहद्वार चौक के पास कांग्रेसी नेता धर्मवीर सिंह सैनी उन्हें मिला। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने डराया धमकाया कि उसने कई शिकायत कई विभागों में की हुई है और यदि बचना चाहते हो तो पांच लाख की रकम देनी होगी। धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जाएगी, फिर उसे दुर्घटना का रूप दे दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि कांग्रेसी नेता के खिलाफ चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि फेरूपुर के रहने वाले भाजपा नेता राकेश कुमार ने भी कुछ दिन पूर्व सिडकुल थाने में कांग्रेसी नेता धर्मवीर सैनी और ईशान गोयल के खिलाफ चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें