फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के गेट पर कर्मचारी का शव रखकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल की एक फार्मा कंपनी में करंट लगने से मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। आपरेटर की मौत के लिए फैक्ट्री मालिक को जिम्मेदार ठहराते हुए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव फैक्ट्री गेट पर रखकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन देने के बाद ही ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता बसंत लाल की ओर से कंपनी मालिक, एचआर हेड, प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर
विज्ञापन

गांव आन्नेकी का रहने वाला प्रीतम (35) पुत्र बसंत सिडकुल के सेक्टर सात में टेक्निकल लैब फॉर फार्मा में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी के दौरान कर्मचारी को करंट लगने पर सिडकुल के ही मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन, ग्रामीण एकत्र होकर सीधे मेट्रो पहुंच गए। ग्रामीण शव को लेकर सीधे फैक्ट्री के गेट पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री कैंपस में जगह जगह खुले में बिजली के तार फैले हुए थे, जिसकी चपेट में आकर प्रीतम की मौत हुई। ग्रामीण फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर एसओ कमल मोहन भंडारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। बाद में एसओ ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया।
-------------
सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
हरिद्वार। गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचकर जैसे तैसे उसे भीड़ से छुड़ाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी गार्ड ने अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें