फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पुत्र पर जबरन बैनामा करने के दबाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धोखे से भूखंड का इकरारनामा कराने के बाद बैनामा करने के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर सत्तार अली के बेटे शाहरुख के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति के अधीन भूमि संबंधी प्रकरणों की जांच के लिए गठित एसआईटी से शिकायत की थी। उसके बाद शुक्रवार को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र की हरिलोक कालोनी की रहने वाली गुड़िया बेगम पत्नी मजहर अली ने बताया कि उसका एक भूखंड पिरान कलियर क्षेत्र में है। उसकी जान पहचान शाहरुख पुत्र सत्तार अली निवासी मोहल्ला कस्साबान से हुई थी। आरोप है कि युवक ने झांसा दिया था कि वह उस भूखंड पर हॉस्टल का निर्माण करेंगे, जिससे आमदनी का जरिया बन जाएगा। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर का बेटा उसे एक दिन रुड़की ले गया और कचहरी में इकरारनामा बनवा लिया। आरोप है कि इकरारनामा में दो लाख की पेशगी देने की बात भी लिखी है, जबकि उसे कोई रकम नहीं दी गई। आरोप है कि अब हिस्ट्रीशीटर का बेटा उसे डरा धमकाकर बैनामा करने के लिए दबाव बना रहा है। धमकी दी जा रही है कि बैनामा नहीं कराने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एक सिपाही पर भी कार्रवाई होना तय
इस प्रकरण में एक चर्चित सिपाही की भूमिका भी निकलकर आ रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही हिस्ट्रीशीटर का करीबी है। उसने जरायम पेशेवर हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण दिया हुआ था। इस प्रकरण में उस सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है। यही नहीं हिस्ट्रीशीटर सत्तार पर भी इस मुकदमे की आंच आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें