फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट की सूचना पर दौड़ी रानीपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
असलहे की नोंक पर कार लूटने की सूचना पर एक प्रापर्टी डीलर ने रानीपुर पुलिस को घंटों दौडाए रखा। बाद में पता चला कि कार लूटी नहीं गई थी, बल्कि उसके दो दोस्त ही ले गए थे। रानीपुर पुलिस ने पूरे मामले की तस्वीर साफ होने पर शराब के नशे में धुत रहे प्रापर्टी डीलर और कार ले जाने वाले उसके दोनों दोस्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार देर रात करीब बारह बजे मध्य हरिद्वार निवासी मोहित गुप्ता ने सूचना दी कि टिबड़ी रेलवे फाटक के पास उसकी कार लूट ली गई है। कार के स्वामी मोहित गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी न्यू हरिद्वार कालोनी ने मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस को बताया कि चार हथियारबंद बदमाश उसकी कार लूटकर ले गए है। पुलिस अभी जांच में जुटी थी कि लूटी गई कार लेकर दो युवक खुद कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कार लूटी नहीं गई है बल्कि मोहित गुप्ता उनका दोस्त है और वह सभी सिडकुल के एक होटल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में एक साथ शरीक हुए थे। वह उसकी रजामंदी से ही कार लेकर गए थे। मामले की तस्वीर साफ होने पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत रहे प्रापर्टी डीलर, उसके दोस्त पुलिसकर्मी राहुल यादव और राहुल त्यागी निवासीगण शिवलोक कालोनी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें