फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने हड़पे 22 लाख, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दोस्त ने ही अपने दोस्त की 22 लाख की रकम हड़प ली। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने अपने बेटों के साथ मिलकर दोस्त की पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से गुहार लगाई। तब कही जाकर हरकत में आई ज्वालापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला नीलखुदाना गुघाल रोड पांडेवाला निवासी राजकुमार खत्री पुत्र धनपाल खत्री ने महानिदेशक कानून व्यवस्था को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से ठेकेदार हैं। उसकी दोस्ती कई वर्ष से दिनेश अग्रवाल निवासी राजागार्डन कनखल से थी। दोस्ती में विश्वास के चलते उसने वर्ष 2016 से लेकर 2017 तक दोस्त दिनेश को कारोबार करने के लिए 22 लाख की रकम दी थी। साझेदारी मौखिक रूप से हुई थी। इसलिए सब लेनदेन का हिसाब भी दिनेश ही रखता था। आरोप है कि काफी समय गुजरने के बाद भी उसके दोस्त ने कारोबार में होने वाले मुनाफे में से उसे हिस्सा भी नहीं दिया। आरोप है कि हिस्सा मांगने पर दिनेश ने अपने बेटों भानू अग्रवाल और केशव अग्रवाल के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला बताने वाले दिनेश ने हत्या करवाने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें