फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पति से विवाद होने पर ज्वालापुर की एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। उधर, सिंहद्वार पुल के पास गंगनहर में कूदने से एक महिला को राहगीरों ने बचाया। दोनों ही घटनाएं रविवार देर शाम की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर आश्रम पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास मौजूद कुछ युवक भी उसे बचाने के लिए कूद गए। उन्होंने महिला को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर रेल चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला ज्वालापुर क्षेत्र की है। सालभर पहले पति से उसका विवाद हुआ था। उसका मायका देहरादून के सेलाकुई में है। घरेलू कलह से परेशान होकर रविवार देर शाम महिला ने गंगनहर में छलांग लगाई थी। बाद में परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।
उधर, सिंहद्वार पुल के पास गंगनहर में कूदने की कोशिश कर रही एक महिला को राहगीरों ने रोक लिया। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। सामने आया कि महिला मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली है। अपने पति के साथ सिंचाई विभाग कालोनी में रहती है। रविवार की देर शाम पति बिना बताए कही चला गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। रेल चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि महिला को सिंचाई विभाग कालोनी में रहने वाली उसकी ननद के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें