फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से धोखाधड़ी में ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


रोडीबेलवाला स्थित गड्ढा पार्किंग में बुधवार को डीएम दीपक रावत के सामने आईं अनियमितताओं के संबंध में ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएम दीपक रावत सरकारी अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सफाई अभियान में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने गड्ढा पार्किंग में एक बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की। तब संज्ञान में आया था कि एक ही बस में सवार सवारियों से ऋषिकेश तक का किराया अलग-अलग वसूला गया और उन्हें टिकट भी नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे यात्रियों के साथ धोखाधड़ी मानते हुए डीएम दीपक रावत ने एआरटीओ सुरेंद्र सिंह को मौके पर ही बुलाकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद एआरटीओ ने बस चालक नीरज मनोचा निवासी निरंजनी अखाड़ा शिव मूर्ति चौक हरिद्वार, बस के मालिक अजय चौधरी निवासी कनखल तथा सवारियां बुक करने वाले शिव शक्ति ट्रेवल्स के प्रतिनिधि मंगल गिरि और संन्यास रोड कनखल निवासी रिक्की सेन के खिलाफ यात्रियों से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें