फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी को भी मिला था एक कैदी से मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एक पखवाड़े में हरिद्वार जेल में कैदियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पहला फोन 27 फरवरी को और दूसरा फोन चार मार्च को मिला था। सिडकुल थाने में डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान की ओर से दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रविवार को डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान की ओर से कैदी चांद मोहम्मद के खिलाफ मोबाइल फोन बरामद होने का मुकदमा दर्ज कराया था। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोप में कैद चांद मोहम्मद से बरामद मोबाइल फोन एक कुख्यात के गुर्गे का बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चर्चा थी कि चांद मोहम्मद कुख्यात के नाम से रंगदारी के लिए भी कॉल करता था।
चार मार्च से पहले 27 फरवरी को भी कैदी गुरविंदर पुत्र सुखविंदर निवासी गांव सिंगापुर थाना भोआ जिला बरेली यूपी से भी मोबाइल फोन मिला था। हत्या के प्रयास के आरोप में कैद गुरविंदर को हल्द्वानी जेल से शिफ्ट किया गया था। कैदी गुरविंदर के पास मोबाइल फोन बरामद होने को लेकर कई तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एसआई दिलवर सिंह कंडारी को दोनों ही मुकदमों की जांच सौंपी गई है। पुलिस की जांच में जल्द ही तेजी आएगी। कैदियों के भी बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें