फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
13 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन

फाजिल्का। जिले के गांव आलमशाह में एक व्यक्ति से जमीन के तबादले के नाम पर 13 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस विभाग ने पटवारी को रंगे हाथ काबू किया है। विभाग के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव आलमशाह निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके चाचा की जमीन का तबादला करना था। इस पर गांव के पटवारी सुभाष चंद्र ने उनसे पहले 35 हजार रुपये मांगे। बाद में 15 हजार रुपये देने की बात तय हो गई। इसकी रिकार्डिंग उसने अपने मोबाइल में की हुई थी। उसने यह शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरमीत सिंह ने अबोहर रोड पर स्थित उक्त पटवारी के प्राइवेट कार्यालय में उसे 13 हजार रुपये सौंपे तो बाहर ही मौजूद विजिलेंस टीम ने उक्त पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के पास से छह नोट दो हजार और दो नोट पांच सौ कुल 13 हजार रुपये बरामद किए। इस दौरान मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर मनदीप रहेजा, वेटरिनरी अधिकारी सुनील कुमार बतौर गवाह मौजूद थे। विभाग ने गुरमीत सिंह के बयान पर पटवारी सुभाष चंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें