फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए एक प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनाधिकृत रुप से शामिल होने पर बोड़ाहेड़ी की ग्राम प्रधान मुंताहीरा के पति यूसुफ के खिलाफ खंड विकास अधिकारी सतेंद्र सिंह धामंदा की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य प्रधानपतियों की जांच की जा रही है जो बैठक में अनाधिकृत तरीके से शामिल हुए थे। इसके लिए सीसीटीवी की फुटेज और डीएम के मोबाइल से बनाई गई वीडियो से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बहादराबाद ब्लाक सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान एक प्रधान पति को पकड़ लिया और उसे खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। डीएम के तेवर देखकर बाकी लोग भाग खड़े हुए थे। जिलाधिकारी दीपक रावत द्वारा सभी लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। खंड विकास अधिकारी ने बिना अनुमति के बैठक में शामिल होने वाले प्रधान पतियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने के निर्देश बीडीओ को दिए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बोड़ाहेड़ी की ग्राम प्रधान मुंताहिरा के पति यूसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि अन्य ऐसे प्रधानपतियों की जांच कराई जा रही और पहचान होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें