फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बारात घर संचालकों को भेजे नोटिस

Tue, 24 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रविवार की देर रात रानीपुर झाल पर बारातघर में शादी समारोह के चलते हरिद्वार दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगने से सबक लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने 11 बारातघर संचालकों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस में कहा है कि यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रानीपुर झाल के पास रविवार को एक विवाह समारोह के कारण हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर जम लगने लग गया था। जाम से निकलने की होड़ में दो कार चालक आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। एसपी सिटी नवनीत सिंह ने बताया कि बारातघर के संचालकों को नोटिस दिया गया है कि वह अपने यहां आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें। यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। विवाह का सीजन होने के चलते यातायात व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है। विवाह मंडल संचालकों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी तक नहीं रखे हुए हैं। सड़क पर ही इनके यहां आने वाले लोग वाहन पार्क कर रहे है और जाम लग रहा है। शहर भर के थाने और कोतवाली के प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र के बारातघर संचालकों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें