फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू प्रभावित बिदोखर गांव में कराई फॉगिंग

Tue, 24 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से डेंगू का प्रकोप झेल रहे लोहिया गांव बिदोखर में मलेरिया विभाग ने सोमवार को फॉगिंग कराई। गांव के डेंगू पीड़ित एक युवक का कानपुर में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


लोहिया गांव बिदोखर पुरई में डेंगू के प्रकोप की खबर को अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर मलेरिया विभाग की नींद टूटी। सोमवार को विभाग ने गांव में डीडीटी का छिड़काव और फॉगिंग कराई।

गांव के उदयभान यादव, सुरेश यादव, बृजकिशोर, छोटेलाल, महेश्वरीदीन यादव  सहित अन्य लोगों ने बताया कि छिड़काव शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद है। मलेरिया विभाग के कर्मचारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि पूरे गांव में सघन छिड़काव कराने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं डेंगू पीड़ित राजकुमार यादव (25) का कानपुर में इलाज चल रहा है। तीन दिन से बुखार से जूझ रहे अतर सिंह यादव की पत्नी गुड्डो (28),  पुत्री  दीक्षा (11) को मलेरिया है। इनका उपचार पीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो दर्जन लोग मलेरिया ग्रसित हैं। सौ लोगों को वायरल बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें