फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वार्डों में नहीं जाने वाले पर्यावरण मित्र नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नगर निगम के पुराने वार्डों से मिले तथा सटे नए वार्डों में नियुुक्त पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारी) नपेंगे। ऐसे चार कर्मचारियों की शिकायत आज तक पर्यावरण प्रेक्षकों (सफाई हवलदार) से अधिकारियों को प्राप्त हुई है। आदेश का पालन नहीं करने वाले पर्यावरण मित्र का वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त संजय कुुमार ने बताया कि दो पर्यावरण मित्र कर्मचारियों का जवाब तलब कर लिया गया है। इसके अलावा तपोवन नगर क्षेत्र में दो कर्मचारियों के नहीं पहुंचने की शिकायत बृहस्पतिवार को मिली है। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस देने की तैयारी है। तपोवन नगर क्षेत्र में चोर गली, बाबर कालोनी और त्रिमूर्ति नगर से केआरएल के कई हफ्ते कूड़ा नहीं उठाने की पार्षद और स्थानीय लोगों ने सहायक नगर आयुक्त से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने केआरएल को तत्काल कूड़ा उठाने का निर्देश दिया। इसके पहले नगर आयुक्त के निर्देश पर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को एसएनए ज्वालापुर के शास्त्रीनगर, पूर्वीनाथ नगर और कई अन्य क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण प्रेक्षकों (सफाई हवलदार) को निर्देशित किया कि झाडू लगाने वाले कर्मचारी से कूड़े के ढेर 100-100 मीटर की दूरी पर लगवाएं ताकि केआरएल को कूड़ा उठाने में अधिक समय न लगे। केआरएल को पुन: घर-घर जैविक और अजैविक अलग-अलग डिब्बों में कूड़ा का एकत्रीकरण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें