फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मकड़ा गैंग बनाकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। मकड़ा गैंग बनाकर श्यामपुर क्षेत्र में हुड़दंग मचाते हुए दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया गया जबकि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। आरोपियों के सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ और हुड़दंग के वीडियो मिले हैं। सभी को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक मोटरसाइकिल और कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में घूम रहे हैं और आपस में लड़ाई-झगड़ा व हुड़दंग कर रहे हैं। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांच युवकों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने वाहनों पर मकड़ा चिह्न का इस्तेमाल कर गैंग के रूप में सक्रिय थे।



थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले तो कई आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए, जिनमें युवक हुड़दंग और दबंगई का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। बताया कि आरोपी मोहित, देव, सन्नी, परवेज, योगेश शर्मा निवासीगण ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। क्षेत्र में सक्रिय ऐसे गैंगों का अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें