फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू की सूझबूझ से टला हादसा

Sun, 20 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सीपीयू की सूझबूझ से हरिद्वार डिपो की बस में आग लगने से बच गई। दरअसल, बस के बैट्री बॉक्स से धुआं निकलता देख सीपीयू ने तुरंत बस रुकवाकर आग पर काबू पाया। बस में सवार लोगों ने सीपीयू का आभार जताया।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। हरिद्वार डिपो की बस ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार आ रही थी। शंकराचार्य चौक के पास सीपीयू के दारोगा सोहन रावत और कांस्टेबल सुनील पंवार ने बस के निचले हिस्से से धुआं निकलते देखा। सीपीयू ने तुरंत बस के पीछे दौड़ लगा दी। हाईवे पर बने पार्थ होटल के पास बस रुकवा ली गई। सीपीयू ने मिट्टी डालकर आग बुझानी चाही लेकिन तभी होटल मालिक अग्निश्मन उपकरण ले आया। कुछ मिनटों में ही आग बुझा ली गई। बस में 15-20 लोग सवार थे। इन लोगों ने सीपीयू का आभार व्यक्त किया। बस के चालक करण सिंह एवं परिचालक विनोद शर्मा ने बताया कि आग बैट्री बॉक्स में लगी थी और ये खतरनाक साबित हो सकती थी। यदि उनकी निगाह न पड़ती तब हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें