फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू ने दिल्ली के यात्रियों को पीटा

Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। लोगों से लगातार अभद्रता के कारण चर्चा में रहने वाली पुलिस के सीपीयू (सिटी पेट्रोलिंग यूनिट) के दस्ते के जवानों ने मंगलवार की रात हद ही पार कर दी। हाथ देने पर कार रोक रहे दिल्ली के यात्रियों की गाड़ी बाइक से टकरा जाने से नाराज सिपाहियों ने महिलाओं और पुरुषों को सड़क पर लिटा कर पीटा। मौके पर भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। प्रह्लादपुर दिल्ली निवासी योगेश कुमार अपने परिजन कांता देवी, सुनील, निर्मल देवी, पप्पू आदि लोगों के साथ तीन कारों से हरिद्वार घूमने आए थे। रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय हाईवे पर प्रेमनगर आश्रम पुल के पास सीपीयू के जवान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। यात्रियों के अनुसार एक सिपाही ने उनकी कार को रुकवाने के लिए हाथ दिया, जब योगेश कार सड़क किनारे रोकने लगा तो उसकी कार सीपीयू की बाइक को छू गई। आरोप है कि इस पर उन्होंने चालक से अभद्रता की परिजनों से बीच बचाव का प्रयास किया तो गाड़ी का चालान करने के नाम पर एक हजार रुपये मांगे। इस पर बहस होने लगी जिस पर सीपीयू के जवानों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने महिलाओं और पुरुषों को बुरी तरह पीटा। इस पर वहां भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़वाया। सूचना पाकर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।  वहीं सीपीयू के दस्ता प्रभारी मारपीट के आरोपों को गलत बताया। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें