फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल से दंपति लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 24 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनखल क्षेत्र से एक नव दंपति लापता हो गया। कनखल पुलिस की पड़ताल में दंपति की लोकेशन दिल्ली में होने की बात सामने आई है। बीच बीच में दंपति अपने परिजन से भी संपर्क कर रहा है।

क्षेत्र की राधिका एनक्लेव के रहने वाले सुशील कौशिक ने कनखल पुलिस को बताया कि उसका बेटा मयंक कौशिक और बहू दीपाली दो दिन पूर्व चंद्राचार्य चौक के पास एक अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर लौटकर नहीं आए। कनखल पुलिस अभी पड़ताल में ही जुटी थी कि तभी दंपति ने परिजन से संपर्क साधकर परेशान न होने की बात कही, लेकिन दंपति तब भी घर वापस लौटकर नहीं आया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कनखल पुलिस ने सीआईयू की मदद से जब दंपति की लोकेशन निकाली तो पहले तो लोकेशन हरिद्वार में ही होना आई अब उनकी लोकेशन दिल्ली में आ रही है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि युवक एक गैस एजेंसी में कार्यरत है और उसकी फरवरी माह में ही शादी हुई थी। दंपति की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें