गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कारपोरेट अफेयर्स एंड आउटरीच सेल की ओर से औद्योगिक संगठनों में कोविड-19 के कारण उत्पन्न डर का प्रभाव विषय पर वेबिनार में वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पेरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सीजर मेयोलो ने कहा कि आज समूची दुनिया एक महामारी के प्रभाव के दौर से गुजर रही है। इस महामारी ने विश्व की अर्थव्यवस्था व सामाजिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम सभी इस समस्या के समाधान से मिलकर प्रयास करें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि कोविड-19 के चलते समुचित दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। वेबिनार के संयोजक डॉ. दुर्गेश त्यागी ने कहा कि इस दौर में हर व्यक्ति अपने स्तर से मानसिक संकट के दौर से गुजर रहा है, जोकि एक चिंतन का विषय है। ऐसे में हमें अपने को मानसिक रूप से तैयार कर एकाग्रता से अपने कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। वेबिनार में डॉ. मयंक अग्रवाल, दीक्षा, कीर्ति, विकास सहित 200 से अधिक लोग शामिल हुए।