फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में ही होगा हरिद्वार महाकुंभ: श्रीमहंत हरिगिरि

Wed, 10 Jun 2020 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Haridwar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और 2021 में ही कुंभ कराने की बात कही। उन्होंने सीएम से मांग की कि कुंभ के कार्यों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के परामर्श पर श्रीमहंत हरिगिरि ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सरकार को धार्मिक जगत, ग्रहों और पुण्य काल की स्थिति व देश की धर्मप्राण जनता की भावनाओं से अवगत कराया।

श्रीमहंत हरिगिरि ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुंभ मेला 2021 में पूर्व घोषित तिथियों पर ही होगा। देहरादून से लौटकर श्रीमहंतगिरि ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से फोन पर बात की और इसके बाद सभी अखाड़ों के सचिवों से ऑनलाइन चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की राय थी कि कुंभ के पर्वकाल को किसी भी सूरत में टाला नहीं जा सकता। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि कुंभ को स्थगित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें