फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: आईबी एसपी पर गोली चलाने में संविदा चालक गिरफ्तार, मामूली बातों को लेकर विवाद की बात कबूली

Sun, 22 Nov 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

21 नवंबर को विष्णु गार्डन क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। बताया गया कि एक व्यक्ति ने अपने साथी को गोली मार दी है। जाच में पता चला कि उसने आईबी के एसपी सीपी (चंद्रप्रकाश) नौटियाल पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
आईबी एसपी पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल कोतवाली क्षेत्र में विष्णु गार्डन स्थित आईबी कार्यालय में एसपी चंद्रप्रकाश नौटियाल के ऊपर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने संविदा पर तैनात चालक विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने मामूली बातों को लेकर एसपी से करीब चार-पांच महीने से विवाद चलने की बात कबूली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर को विष्णु गार्डन क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। बताया गया कि एक व्यक्ति ने अपने साथी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि संविदा पर चालक के पद पर कार्यरत विनोद नेगी निवासी ग्राम जयहरी, पोस्ट ऑफिस भृगूखाल, तहसील यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल, हाल सर्वप्रिय विहार, कनखल ने आईबी के एसपी सीपी (चंद्रप्रकाश) नौटियाल पर गोली चलाई थी। गोली माथे के पास से छूकर गुजर गई थी। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने मौके से साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। साथ ही फरार होने की फिराक में था। हालांकि पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया था। इस संबंध में अधिकारी चंद्रप्रकाश नौटियाल की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2006 से कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था। पिछले चार से पांच महीने से उसका अधिकारी के साथ विवाद चल रहा था। अधिकारी की ओर से टोका-टाकी किए जाने और परेशान किए जाने से वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने अधिकारी पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें