फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 58 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, नौ लाख का बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। अलग-अलग इलाकों में टीमों ने 58 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही नौ लाख रुपये का बकाया वसूल किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि एसडीओ प्रथम शिल्पी सैनी के नेतृत्व में जेई अक्षय कुमार व विभागीय टीम ने विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सीतापुर, सुभाष नगर, पीठ बाजार और मेन बाजार क्षेत्रों में जांच की गई। बिजली बिल जमा न करने वाले 58 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए, जबकि नौ लाख बकाया राशि की वसूली भी की गई।
ऊर्जा निगम की टीम ने उन कनेक्शनों की भी जांच की जिन्हें पूर्व में बकाया बिल के चलते काटा गया था। जांच में कई स्थानों पर कटे हुए कनेक्शनों को दोबारा अवैध रूप से जोड़कर बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। ऐसे मामलों में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें