शहर में बिजली, गैस और पानी की भूमिगत लाइन डालने के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 24 कृष्णानगर स्थित मेयर कार्यालय से वार्ड 23 रामनगर कॉलोनी तक जगह जगह गड्ढों पर प्रदर्शन किया।
बुधवार को शहर में हो रहे भूमिगत बिजली, गैस, पानी की भूमिगत लाइन डालने के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। अशोक शर्मा ने कहा कि भूमिगत लाइनों के बिछाने में संबंधित विभाग लापरवाही बरत रहा है। गड्ढों के कारण दीवार, मकान गिर रहे हैं। हरकी पैड़ी पर गिरी दीवार को बिजली से गिरना बताया जा रहा है, लेकिन असलियत कुछ और है। अधिकारी पूरे मामले को शहरी विकास मंत्री के दबाव में आकर दबाने का काम कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कार्य ठीक से नहीं हो रहा। विभागों का सामंजस्य नहीं है। बिना मानकों के कार्य किया जा रहा, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पार्षद जफर अब्बासी, मेहरबान अली, शाहबुद्दीन, पुनित कुमार, तहसीन अंसारी, प्रेम शर्मा, विकास चंद्रा, सुमित भाटिया, मनोज जाटव, सुनील कुमार, नीलम शर्मा, राव फरमान, संतोष पांडे, पराग मिश्रा, हरद्वारी लाल, दीपक कोरी, करण सिंह राणा, अमित राजपूत, सनी मल्होत्रा, विशाल निषाद, तिरपाल शर्मा, आशीष भारद्वाज, विक्की भारत, वसीम सलमानी, अनंत पांडे, विजय कुमार, मनोज शर्मा, तस्लीम कुरेशी, विजय अरोड़ा, रोशन लाल, तेजपाल सिंह, शिवम खेवड़िया, संतोष पांडेय, मुकेश शर्मा आदि शामिल थे।