फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की बिजली, पानी, शिक्षा निशुल्क देने की मांग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की जनता को बिजली, पानी, शिक्षा नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसों के बढ़ाए गए किराए को वापस लेने की मांग भी की।
विज्ञापन

महानगर महासचिव अरशद ख्वाजा ने कहा कि प्रदेश में जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद भारी भरकम जल बिल वसूले जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महंगाई के इस दौरान में भारी भरकम बिलों को भुगतान करने में स्वयं को असमर्थ पा रहा है। रसोई गैस सिलिंडर की दरों को भी पूर्व की तरह किया जाए। निजी शिक्षण संस्थाओं की ओर से किए जा रहे अभिभावकों के शोषण पर रोक लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में दिल्ली की तर्ज पर परिवर्तन कर सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज गोस्वामी, चांद खां, शाहनवाज, अमित कुमार, अब्दुल रहमान, इरफान अब्बासी, मिर्जा नौशाद बेग, निसार अब्बासी, फुरकान, अख्तर, लालू शाह, सोनू, ताज, रोशनी, ममता, सीता, शीला, मोना, बबीता, नूर आलम, सुनील, सलमान, शमीम भट्टी, तौफीक, अमजद, आशिक हुसेन, जाकिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें