फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

Mon, 18 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश से भाजपा के पांचों सांसदों पर अर्द्धकुंभ मेले की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने काले झंडे लेकर पोस्ट ऑफिस से लेकर चंडीघाट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। चेतावनी भी दी यदि कोई सांसद मेले के दौरान किसी कार्यक्रम में हरिद्वार आएगा तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पोस्ट ऑफिस तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मेले के आयोजन के लिए केंद्र ने कोई सहयोग ही नहीं किया है। इसके लिए पांचों सांसदों ने भी अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं किए। पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य का समग्र विकास किया है। केवल अपने बूते पर मेले को सकुशल संपन्न करवा रही है। इससे साफ है कि विकास केवल कांग्रेस कर सकती है। पैदल मार्च के दौरान मुकेश आहूजा, भूपेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, मोहनलाल, सुनील मतेजर, विजय अग्रवाल, ओमप्रकाश भाटिया, मोतीराम, ओमप्रकाश कालियान, धु्रव पाठक, खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें