हरिद्वार। अद्र्धकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखने के निर्देश दिए थे लेकिन हर रोज बिजली कटौती की श्रद्धालुओं और आसपास के व्यापारियों को परेशान कर रही है हर रोज कई बार बिजली कटौती होने के कारण यहां कभी भी हादसा और अपराध होने की आशंका बनी हुई है।
हरकी पैड़ी को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिजली कटौती से मुक्त रखने के आदेश दिए थे। स्थिति यह रही कि मुख्य स्नान के दौरान भी कई बार यहां बिजली गुल रही। शनिवार की रात भी यहां कई बार बिजली गुल हुई जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरकी पैड़ी के पास रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता रमेशचंद शर्मा के हर रोज कई कई बार बिजली भागने के कारण काफी परेशानी होती है कभी भी यहां हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बीएस पंवार का कहना है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में बिजली न जाए इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार की रात विद्युत लाइन का बुस्टर फट जाने के कारण कुछ देर बिजली गई थी जनरेटर चलाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।