फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस ने 12 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी बदले, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयूनियन भवन कार्यालय पर की नारेबाजी
विज्ञापन

I

I
I

Iकहा-भाजपा की विचारधारा वाले लोगों को टिकट देकर पार्टी काे कमजोर करने का किया कामI

कांग्रेस ने नगर निगम हरिद्वार के 12 वार्डों के प्रत्याशियों में बदलाव किया है। पूर्व घोषित प्रत्याशियों के नाम काटकर पार्टी हाईकमान ने नए उम्मीदवार नाम तय किए गए हैं। जिन्हें पार्टी की ओर से सिंबल दिए गए हैं। इधर, जिन उम्मीदवारों का टिकट काट दिया गया है उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मायापुर स्थित यूनियन भवन कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा।



कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगाया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश हाईकमान की ओर से उन्हें टिकट दिया गया था, लेकिन, अब उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं दिया जा रहा है। पार्टी के नेता हठधर्मिता अपना जा रहे हैं। कहा, भाजपा की विचाराधारा वाले लोगों को टिकट दिए गए हैं। जिससे कांग्रेस कमजोर होगी। क्योंकि, पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वालों को टिकट नहीं दिया गया है। इससे पार्टी को आने वाले चुनाव में भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में जोगेंद्र, जतिन, हर्ष, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रत्याशियों के टिकट करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान ने सर्वसम्मति से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम बदले गए हैं, ताकि पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें