फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक पार्कों को किराए पर देने पर भड़की कांग्रेस

विज्ञापन
शिवालिक नगर में सार्वजनिक पार्क को किराए पर दिए जाने के विरोध में धरना देते कांग्रेस के पदाधिकार? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शिवालिक नगर के सार्वजनिक पार्कों को किराए पर देने और दुकानों के निर्माण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी हाल में सार्वजनिक संपत्ति को खुर्द बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिवालिक नगर में सोमवार को धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक की मिलीभगत से शिवालिक नगर में आर कलस्टर के सार्वजनिक पार्क की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल और आंदोलन करेंगे । ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गयी है। नगर पालिका क्षेत्र संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्क के अंदर दुकानों का निर्माण नहीं होने देगी । प्रदर्शन के दौरान मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, अब्दुल अजीज खान, पीएल कपिल, अम्बिका पाण्डेय, जान मोहम्मद अंसारी, रविन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, कमल रोहेला, यूएन सिंह, डा. डीडी सरीन, रणजीत पाण्डेय, एलएस रावत, प्रीतम सिंह, बिजेंद्र चौहान, नरेश शर्मा, एस शर्मा, विनोद कुशवाहा, सूरज प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें