फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सशक्त बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ पर हुए कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर परिषद की ओर से स्त्री शक्ति को समर्पित करते हुए मनाता है। परिषद की ओर से सभी महापुरुषों की जयंती उत्सव के साथ मनाई जाती है। जिससे छात्र और छात्राओं को महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल सके। वह महापुरुषों का इतिहास जानकर समाज को एक नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा रानी लक्ष्मी बाई के संघर्ष से प्रेरणा लेकर छात्राओं को आगे बढ़ना चाहिए। वह देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करें। जिला संयोजक राहुल चौधरी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी अनेक वीरांगना देश में हुई हैं। उनको पढ़कर समझना और जीवन में प्रेरणा लेकर सशक्त बनना चाहिए। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि परिषद समाज और छात्र हित में कार्य करती है। जिससे छात्र भी राष्ट्र कार्य के लिए जुट सकें। इस मौके पर नगर विस्तारक संदीप बोरा, जिला सह संयोजक साक्षी, शैलेश, शरद दुबे, राहुल शर्मा, विकास धीमान, रिया, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें