फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने भोज से तलाशा जीत का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत का चुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार रात देहरादून में जिला पंचायत की सीटों पर पार्टी के अधिकृत समर्थित प्रत्याशियों के सामने बागी होकर चुनाव लड़ रहे दावेदारों को सद्भावना भोज दिया। इस दौरान पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। पार्टी के लोगों को इस भोज के सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव में एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। कांग्रेस, भाजपा और बसपा के भी कई कई कार्यकर्ता मैदान में हैं। भाजपा की ओर से समन्वय समिति रूठे दावेदारों को मनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में ऐसे दावेदारों को भोज पर आमंत्रित किया जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

दावत में शामिल नेताओं के अनुसार इस दौरान सीएम ने सभी लोगों को समझाया। कहा कि हो सकता है कि जिन्हें पार्टी ने मौका नहीं दिया वे और भी ज्यादा काबिल हों लेकिन पार्टी में सभी का सम्मान रखा जाता है। उन्हें भी मौका मिल सकता है। इस दौरान पंचायत चुनाव के दावेदारों ने शिकवे-शिकायत भी की। अपने तर्क रखे। जिन्हें पार्टी के नेताओं ने सुना और उनका निराकरण कराने की बात कही। काफी देर तक चले इस भोज को लेकर पार्टी के जिला पंचायत चुनाव के रणनीतिकार काफी उत्साहित हैं। नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए इससे राहत निकलेगी। भोज में शामिल पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने उम्मीद जताई कि इस बैठक का सकारात्मक परिणाम आएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने भी टटोला दावेदारों का मन
हरिद्वार। स्वास्थ्य मंत्री और बहादराबाद ब्लॉक के प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को डामकोठी पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मन टटोला। अधिकृत प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय पर्चा भरने वालों को भी बुलाया गया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मंत्री ने कांग्रेस की जीत का दावा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें