फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर कोहरा, लेकिन तापमान वृद्धि से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। वहीं, आज बृहस्पतिवार को बारिश के पूर्वानुमान से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सवेरे से ही मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गुनगुनी धूप भी निकली। दस बजे के बाद अचानक से मौसम करवट बदलने लगा। आसमान में फिर से हल्के बादल छाने लगे।
हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को सर्दी से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। तापमान की बात करें तो 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री पर आ गया था। एक फरवरी को तापमान बढ़कर अधिकतम 12 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन बुधवार को तापमान 14 डिग्री पर अधिकतम और न्यूनतम 8.5 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बारिश के पूर्वानुमान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं। दरअसल, अब सरसों और गेहूं की फसल पर बालियां आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में यदि बारिश, ओलावृष्टि और हवा चलती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी का कहना है कि अधिक बारिश, हवाएं और ओलावृष्टि गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें