- भेल में हुई सीटू की यूनियनों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल। उत्तराखंड में उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई की सीटू से संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों की कार्यशाला भेल के डॉ. एमके पंधे मेमोरियल में संपन्न हुई। जिसमें यूनियनों के 56 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सीटू के राष्ट्रीय सचिव केएन उमेश ने कहा कि देश की आजादी के समय 70 साल पहले श्रमिक को उत्पादन के मूल्य में से 60 प्रतिशत मिलता था, लेकिन आज 70 साल बाद यह 19 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गया है। यह मोदी सरकार का अमृतकाल चल रहा है, वास्तव में यह पूंजीपतियों के लिए ही अमृतकाल है। कहा कि जब तक सीटू का विस्तार मजदूरों के बीच में नहीं करेंगे, तब तक आने वाले समय में मजदूरों के समक्ष चुनौतियों से नहीं लड़ पाएंगे।
इस दौरान कुल 12 प्रतिनिधियों ने बहस में हिसेदारी की। जिसका जबाब सीटू के राज्य सचिव महेंद्र जखमोला ने दिया। इस मौक पर उत्तराखंड सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड पीडी बलूनी, लेखराज, रविंद्र नौड़ियाल आदि मौजूद रहे।