महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार द्वारा रोडवेज किराये में की गई वृद्धि तथा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले को लेकर भगत सिंह चौक से पैदल मार्च करते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि देश में जंगलराज कायम हो गया है। केंद्र सरकार जब चाहे रसोई गैस में वृद्धि कर रही है। प्रदेश सरकार जब चाहे रोडवेज किराए में तथा जल मूल्य में वृद्धि कर रही है। इसस अलावा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच करने से मना कर रही है। आज इस जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा द्वारा गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। रोजमर्रा की वस्तुएं प्रतिदिन महंगी हो रही हैं। पूरा शहर इस समय गड्ढों में तब्दील हो गया है। आमजन की कोई सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने सीएए तथा एनआरसी लागू करके पूरे देश को आग में धकेलने का कार्य किया है। पूर्व सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव और श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि कल दिल्ली में जो भी दिनदहाड़े आगजनी हुई, यह सब आरएसएस की देन है। इस मौके पर ओपी चौहान, जगत सिंह रावत, बलजीत सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, धर्मपाल ठेकेदार, रवि कश्यप, शैलेंद्र, सविता सिंह, तहसीन अंसारी, रवि बहादुर, विशाल राठौर, रामविशाल देव, शाहबुद्दीन अंसारी, प्रीत कमल, जफर अब्बासी, शहाबुद्दीन कुरैशी, त्रिपाल शर्मा, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज, नवाज अब्बासी, आदित्य चौहान, महिपाल सिंह, नासिर गौड़ व दिलशाद अंसारी मौजूद थे।