फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 25 से 27 सितंबर तक होगी लोकसभा सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री खेल महाकुंभ के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर लोकसभा सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में होगी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसमें विधानसभा स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, पिट्टू, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखंब, रस्साकशी, गोली (कंचा), बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी होंगी। 25 सितंबर को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 26 सितंबर को ज्वालापुर, हरिद्वार शहरी, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, कलियर, धर्मपुर, डोईवाला, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं होंगी। 27 सितंबर को शेष निर्धारित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) और मलखंब प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें