हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्क्वैश रैकेट पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय ने बाजी मारी।
बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग में दिल्ली विश्वविद्यालय और मुंबई विश्वविद्यालय का आमना सामना हुआ। दिल्ली ने कांटे के मुकाबले में मुंबई को 3-2 से हराने में सफलता पाई।
महिला वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने मनीपाल विश्वविद्यालय कर्नाटका को 3-1 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पुरुष वर्ग में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने मनीपाल विश्वविद्यालय कर्नाटक को 3-1 से परास्त करने में सफलता पाई।
वहीं महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेजबान गुरुकुल कांगड़ी को 3-1 से धूल चटाई। विजेता टीमों को कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने ट्राफी तथा व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में डा. आरकेएस डागर, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. कपिल मिश्रा, डा. एमआर वर्मा, डा. सोमदेव शतांशु, डा. पंकज मदान, डा. जसबीर मलिक और डा. नमिता जोशी आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।