फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार बना चैंपियन

Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचईएल स्पोटर्स क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भेल अंतर इकाई वालीबाल टूर्नामेंट बुधवार को संपन्न हो गया।  फाइनल मैच मेजबान हरिद्वार तथा गत वर्ष की विजेता तिरुची इकाई के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार ने तिरुची को सीधे सैटों में 3-0 से हरा कर ट्राफी अपने नाम की ।
 समापन समारोह के मुख्य अतिथि  महाप्रबंधक आरयू प्रसाद ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान करते हुए कहा कि बीएचईएल की इंटर यूनिट प्रतियोगिताएं जहां हमारी खेल भावनाओं को चित्रित करती हैं वहीं अलग-अलग इकाइयों के खिलाडी कर्मचारी एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव को साझा भी करते हैं ।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष महाप्रबंधक  आईजे एस संधु ने अतिथियों का स्वागत किया । क्लब के प्रभारी एसके  अवस्थी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच हरिद्वार इकाई के मौ. इब्राहिम तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट हरिद्वार इकाई के ही गौरव चौहान ने जीता । इंटर पीएसयू टूर्नामेंट के लिए चयनित बीएचईएल टीम की घोषणा भी की गई । इस अवसर पर महाप्रबंधक  रमेश मेहता, वरिष्ठ कमांडेंट शिवकुमार क्लब के सचिव आलोक केरकेटा संयुक्त सचिव संजीव चौहान, कोषाध्यक्ष अन्नुबाला,  सुभाष पुंडीर,  विद्यासागर शर्मा सहित आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ नरेश मोहन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एसके अवस्थी ने किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें