फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, फीस बढ़ाने पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते राहुल गांधी एक्शन फोर्स के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। राहुल गांधी एक्शन फोर्स के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, सरकारी संस्थानों के निजीकरण, स्कूल कॉलेजों में फीस वृद्धि के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए संस्थापक विशाल राठौर ने कहा कि तमाम लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के कारण युवा वर्ग व आम आदमी परेशान है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर सरकार अमीरों को फायदा पहुंचाने में जुटी हुई है। स्कूल कॉलेजों में भारी फीस वृद्धि कर शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व दीपक टंडन ने कहा कि देश की गरीब जनता को सुनहरे सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता में आसीन हुए पीएम मोदी के गलत फैसलों की वजह से आम जनमानस हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। व्यापारी अपने रोजगार को लेकर चिंतित है। जीएसटी, नोटबंदी जैसे निर्णय केंद्र सरकार विफलता को दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह यादव, सुमित भाटिया, गौरव शर्मा, विशाल विश्नोई, आर्यन राठौर, योगेश कुमार, जितेंद्र नेगी, दीपक कश्यप, मुनीष वर्द्धन, विकास, जय प्रकाश, पंकज कुमार, दीपक कटारिया, गौरव शर्मा, वसीम सलमानी, अमित रस्तोगी, अरुण, प्रदीप भटनागर, संदीप वर्मा, जुनेद अहमद, समीर खान, राजेंद्र सिंह चौहान, आशीष चौहान, गौरव सिंह, माटू खान, आर्यन राठौर, विमल मिश्रा, अतर सिंह राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें