दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर (19) बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो गया। इस सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में नोएडा व देहरादून जोन के 300 स्कूलों से 2000 से अधिक अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा की अगुवाई में शुक्रवार की देर रात टूर्नामेंट फिक्सचर मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें मैच के ऑब्जर्वर अजय चौहान और सीबीएसई के तकनीकी प्रतिनिधि सुशील कुमार ने सभी प्रतिभागी टीमों के कोचों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की देर शाम तक लगभग 279 नॉकआउट मैच पहले राउंड में खेले गए, जिसमें 150 मैच डीपीएस रानीपुर और 129 मैच रोशनाबाद स्टेडियम कोर्ट में उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के निर्णायक मंड की देखरेख में खेले गए हैं।
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के विभिन्न छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अवसर प्रदान करना है।