फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाभी से मारपीट करने में देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी से मारपीट कर दी। गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहिनी गुप्ता निवासी भगवती भवन ब्रह्मपुरी ने शिकायत देकर बताया कि दो मार्च की रात घर पर अपनी सास और तीसरे देवर सचिन गुप्ता के साथ बैठी हुई थी। तभी दूसरे देवर नितिन गुप्ता ने घर में आकर उसे अपशब्द बोलते हुए चला गया। कुछ देर बाद फिर से आकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पति मनीष गुप्ता के आने पर उनसे भी मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि बीती आठ फरवरी को भी उसने पूरे परिवार के सामने उसे पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। 27 फरवरी को पुलिस चौकी के बाहर अपशब्द बोले। आरोप है कि देवर नितिन गुप्ता लगातार उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें