हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ने के बाद स्टार्ट कर चोरी कर आरोपी फरार हो गए। गाड़ी के अंदर लेपटॉप, ढाई लाख की रकम से भरा बैग भी मौजूद था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की देर रात की है। जब अवध गुप्ता पुत्र काशीनाथ साह निवासी गली नंबर 13 टीएचडीसी कॉलोनी रानीपुर ने अपनी कार घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब सवा 12 बजे गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी कर लिया गया। बाहर आने पर गाड़ी गायब मिली। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
अवध गुप्ता ने बताया कि कार में उनका लेपटाॅप, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ढाई लाख बैग में रखा था। ये बैग गलती से कार में ही छुट गया था। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को बरामद कर लिया जाएगा।