फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर ग्रामीण से मारपीट कर दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साब सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी रायपुर दरेड़ा गोलूवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब सवा नौ बजे वह अपने घर के अंदर पशुओं की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान हरजिंदर निवासी सहदेवपुर खेड़ा अचानक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।कुछ देर बाद चिरमल सिंह निवासी ग्राम भारापुर भौंरी, बहादराबाद भी घर के अंदर आ गया।
आरोप है कि चिरमल सिंह ने हरजिंदर को मौके से भगा दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें